आंधी में उड़ा घर की छत पर पालने में सो रहा बच्चा, पेड़ में जाकर फंसा

तिरुवनन्तपुरम। लगातार तेज आंधी और भारी बारिश का सामना कर रहे केरल में रविवार को एक बच्चा तेज आंधी में उड़कर पेड़ में जाकर फंस गया। केरल के वेंगानूर में ये मामला सामने आया है, इसमें सबसे राहत की बात ये रही कि बच्चे को पेड़ से उतार लिया गया और वो सही सलामत है। वेंगानूर के एक घर में छत दो महीने का बच्चा पालने में सो रहा था, तभी आए तेज अंधड़ में उसका पालना उड़ गया और साथ में बच्चे भी हवा में उड़ते हुए पास के नारियल के पेड़ में जाकर फंस गया।

thunderstorm in kerala two months baby flies and get stuck tree

बच्चे की मां ने देखा तो शोर मचाया और घर के लोगों को जानकारी दी। पड़ोस के लोगों ने तेज हवा के बीच ही किसी तरह से बच्चे को नीचे उतारा। गांव के लोगों ने बताया कि बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है, यहां तक कि इतनी जोर से हवा में उड़ने के बावजूद उसकी शरीर पर कोई खरोंच तक नहीं है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में देश के कई राज्य तेज आंधी और बारिश के चलते परेशानी का सामना कर रहे हैं। उत्तर भारत में तेज बारिश और आंधी के चलते कई जानें गई हैं तो मुंबई में भी जीवन अस्त-व्यस्त है। केरल में भी लगातार बारिश और आंधी में 12 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+