आगरा समेत यूपी के कई शहरों में बिगड़ा मौसम, दिल्ली में भी आंधी-तूफान, कई जगह बिजली गुल

आगरा। आगरा में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है, भीषण गर्मी के बीच शनिवार को दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए हैं। चारों तरफ अंधेरा छा गया। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद अचानक मौसम बदलने लगा। देखते ही देखते धूल भरी तेज आंधी चलने लगी इसके बाद हल्की बारिश भी हुई है। मौसम का रौद्र रूप देखकर जो लोग घरों के बाहर थे, वे अपने-अपने घरों में घुस गए। धूल भरी आंधी के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।

आगरा समेत यूपी के कई शहरों में आंधी-तूफान, लोग परेशान

आगरा की तरह यूपी के अन्य शहरों से भी आंधी-पानी की खबर है। मालूम हो कि 2 मई को आए तूफान ने सबसे ज्यादा आगरा में ही तबाही मचाई थी, यहां अकेले ही 50 लोगों की मौत तूफान की वजह से हुई थी।

दिल्ली-एनसीआर में फिर मौसम बदला, धूल भरी आंधी-तूफान शुरू

ऐसा ही हाल दिल्ली में भी हुआ है, वहां भी धूल भरी आंधी के साथ-साथ तेज हवाएं चल रही हैं, अचानक तेज आंधी-तूफान के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।

चक्रवाती तूफान 'सागर' को लेकर अलर्ट जारी

आज सुबह ही मौसम विभाग ने कहा था कि मौसम का मिजाज बदलेगा और इसका असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा। उसने एक दिन पहले मौसम विभाग की ओर से चक्रवाती तूफान 'सागर' को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। ये तूफान अदन की खाड़ी से उठा है, विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान 'सागर' की चेतावनी दी थी और मछुआरों को भी समुद्र से लौटने के लिए कहा था, चक्रवात के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, उसके आसपास, पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों में आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+