बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया हुआ ताकतवर, WB समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं, IMD ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसके कारण आज और कल बंगाल और ओडिशा में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है, लो प्रेशर एरिया पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है, जिसका असर कई राज्यों में पड़ेगा, जिसके कारण देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश संभव है।

मूसलाधार बारिश के आसार

मूसलाधार बारिश के आसार

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, हुगली और नदिया में अलर्ट जारी किया है और कहा है कि इन इलाकों में अत्यधिक बारिश संभव है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, आईएमडी की चेतावनी के बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने एनडीआरएफ और अन्य संस्थाओं को अलर्ट रहने को कहा है। राज्य सरकार ने लोगों से मौसम खराब होने के दौरान घरों में रहने की अपील की है और सुंदरबन क्षेत्रों में नौका सेवा बंद कर दी गई हैं।

Recommended Video

    Weather Alert: West bengal में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में भी होगी बारिश । वनइंडिया हिंदी
    झारखंड में भी भारी बारिश होने के आसार हैं

    झारखंड में भी भारी बारिश होने के आसार हैं

    तो वहीं 25 अक्टूबर तक झारखंड में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। जबकि अगले अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलमनाडु, तटीय कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, और दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    दिल्ली में भी हल्की बूंदा-बांदी संभव

    दिल्ली में भी हल्की बूंदा-बांदी संभव

    मालूम हो कि बीते हफ्ते में भारी बारिश ने तेलंगाना में काफी उत्पात मचाया है, जिसके कारण करोड़ों नुकसान हुआ था और 50 से ज्यादा लोग मौत के शिकार हो गए थे, आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटों को दौरान भारी वर्षा / गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। तो वहीं दिल्ली में भी हल्की बूंदा-बांदी संभव है, हालांकि कल दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में हल्की बारिश हुई है, अगर दिल्ली में आज बारिश होती है तो निश्चित तौर पर ये राहत की बात होगी क्योंकि इससे प्रदूषण में कमी आएगी क्योंकि दिल्ली में आज हवा का स्तर काफी खराब है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि 27 या 28 अक्टूबर के आसपास मध्य भारत पर एक विपरीत चक्रवाती बन सकता है, जिसकी वजह से कई जगहों पर भारी बारिश होगी, फिलहाल अगले 24 घंटों के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+