Weather: दिल्ली से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की आशंका, कई जगहों पर Red Alert

नई दिल्ली, 23 जुलाई। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली से लेकर दक्षिण तक बादलों के बरसने की की आशंका है। उत्तर पश्चिम, उत्तरी दिल्ली, जींद, रोहतक, कैथल, रेवाड़ी, बावल, तिजारा, कासगंज, भरतपुर, नदबई, डीग, यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है। बिहार में भी रेड अलर्ट जारी है।

Recommended Video

    अगले 24 घंटों में यूपी के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, जारी हुआ अलर्ट
    भारी बारिश की आशंका

    भारी बारिश की आशंका

    तो वहीं आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी कोंकण, बिहार और बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका है। हिमाचल-उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

     कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में

    कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में

    भारी बारिश ने महाराष्ट्र में अति कर दी है, यहां बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। नागपुर, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा सहित कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं और एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं। कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में एनडीआरएफ की टीमों को काफी परेशानी आ रही है।

     स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है तो वहीं 28 जुलाई तक पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ जैसे आसार दिख रहे हैं।

     तेज बारिश देखने को मिल सकती है

    तेज बारिश देखने को मिल सकती है

    तो वहीं 25-26 जुलाई तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+