Big Alert: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले तीन दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है, इसलिए उसने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है, आईएमडी के मुताबिक 12-13 जुलाई को असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश की आशंका है तो वहीं सिक्किम, बिहार और आसपास के पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों में भारी बारिश संभव है।

भारी बारिश होने के आसार

भारी बारिश होने के आसार

तो वहीं सोमवार और मंगलवार को एक बार फिर से मुंबई में बारिश आफत बन सकती है तो वहीं दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी मौसम पलटी मार सकता है और यहां भी बारिश हो सकती है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है।

नार्थ ईस्ट को लेकर जारी हुआ अलर्ट

मालूम हो कि इससे पहले ही आईएमडी ने गोवा-कोंकण में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की थी, उसने जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के शेष हिस्सों और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, शेष मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया था।

देश के कई इलाकों में घनघोर बारिश की आशंका

बता दें कि भारी बारिश की वजह से देश के कई हिस्से काफी बेहाल हैं, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण आज देश के कई इलाकों में घनघोर बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित बाल्टिस्तान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्व और दक्षिण राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज हल्‍की से तेज बारिश हो सकती है।

स्काईमेट ने दी ये चेतावनी

जबकि मौसम का हाल बताने वाली एजेंसी के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बिहार के तराई क्षेत्रों, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्त-पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, कोंकण गोवा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, उत्तरी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इन भागों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+