Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुछ घंटों में यूपी के इन शहरों में भारी बारिश की आशंका, नार्थ ईस्ट में भी जारी हुआ Alert

नई दिल्ली। पूरे देश में इस वक्त मानसून सक्रिय है, भारी बारिश की वजह से देश के कई हिस्से काफी बेहाल हैं, गुजरात, बिहार में भारी बारिश का दौर जारी तो वहीं दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं तो वहीं दिल्ली, पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान और हरियाणा में ज्यादा बारिश की उम्मीद नहीं है।

Recommended Video

    Weather Update: IMD का अलर्ट, 9 राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश की आशंका | वनइंडिया हिंदी
    इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    जबकि बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्कम, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में आज भारी बारिश के आसार हैं, बता दें आईएमडी ने पहले से ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल आंधी-तूफान आने और वज्रपात की आशंका व्यक्त की थी, यहां अलर्ट भी जारी है।

    यहां पर अत्यधिक भारी बारिश के आसार

    तो वहीं गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में कल भारी बारिश हुई थी। राजकोट में सबसे ज्यादा 219 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई थी। इसकी वजह से यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम-मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश के आसार है।

    स्काईमेट की चेतावनी

    स्काईमेट की चेतावनी

    तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और केरल में भारी बारिश, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

    यहां हो गिर सकती है मानसूनी बौछारें

    यहां हो गिर सकती है मानसूनी बौछारें

    जबकि तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान में मानसून में सुस्ती भले रहेगी लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में भी छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+