अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR और हरियाणा में आंधी-पानी की आशंका, यूपी में बरसे बादल, IMD का अलर्ट
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि अगले 2-3 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान की आशंका है, इस बारे में बात करते हुए सम वैज्ञानिक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में आज आंधी-पानी की आशंका है, इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 50-60 किमी के बीच में होगी, इसी के साथ ही मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में 9 जून तक आसमान में बादल और हल्की बारिश होती रहेगी।

7 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट
इससे पहले आईएमडी ने देश के 7 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, उसने कहा है कि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटे में हरियाणा के हिसार, कोसली, महेंद्रगढ़,चरखी दादरी, झज्झर, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत, में 20-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है और बारिश हो सकती है ।
यूपी के लखनऊ-कानपुर में बरसे बादल
वहीं आज यूपी के कानपुर में हल्की बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आज और कल कानपुर में हल्की बारिश होने की आशंका व्यक्त की है, कानपुर के अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ में भी बादल बरसे हैं।
जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली में 10 जून तक लू का सामना नहीं होगा क्योंकि बुधवार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली-एनसीआर में नमी ला रही हैं और आने वाले दिनों में अब राजधानी को बारिश का सामना करना पड़ेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रही है बारिश
विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को अगले 48 घंटे के दौरान अलग-अलग आंधी के साथ चौड़ी आंधी-तूफान और ओलों की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications