Weather Updates: उत्तराखंड, MP समेत इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, गिर सकते हैं ओले
Thunderstorm alert Uttarakhand, MP and Many States, Read Weather Updates.नई दिल्ली। इस समय पूरा उत्तर भारत बदलते हुए मौसम से तंग है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड, एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं, जिसका असर आस-पास के राज्यों में भी बढ़ेगा और सर्दी बढ़ेगी। हालांकि दो दिनों बाद मौसम में फिर से गर्मी आएगी। विभाग के मुताबिक चमोली, मसूरी, उत्तरकाशी में बिजली कड़कने के बाद बारिश संभव है और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

एमपी के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
तो वहीं एमपी के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग के मुताबिक रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, भोपाल, गुना, दतिया और भिंड जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी है और यहां पर ओले गिर सकते हैं और मौसम में नमी बनी रहेगी, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

10 राज्यों में जारी हुआ था ALERT
मालूम हो कि इससे पहले विभाग ने 10 राज्यों में चार दिनों का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में भारी बारिश , बिजली कड़कने और ओले गिरने की संभावना थी। तो वहीं पहाड़ों में बर्फ गिरने की संभावना है।

लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी
तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी स्थानों में सुबह-शाम कोहरे का कहर देखने को मिलेगा लेकिन दिन के तापमान में इजाफा होगा और लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।

लेकिन यहां मौसम रहेगा उदासीन
जबकि स्काईमेट के मुताबिक कल से लेकर आने वाले चार दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु-केरल में बारिश के आसार हैं। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का अंदेशा है। विभाग ने कहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, गोरसों, हेमकुंड और मसूरी में बारिश की संभावना है। तो वहीं साउथ का मौसम आम तौर पर उदासीन ही रहने वाला है और दिन में लोगों को अच्छी धूप सेंकने को मिलेगी।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications