यूपी वाले रहें सावधान, इन जिलों में आज आ सकता है आंधी-तूफान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Recommended Video

लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के इटावा, औरैया, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद, कानपुर देहात और जालौन जिलों में बारिश और आंधी की आशंका जाहिर की है और लोगों को इसके प्रति सावधान रहने की बात कही है। मालूम हो कि गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार रात आए आंधी-तूफान से 17 लोगों की मौत हो गई थी, तूफान से सबसे ज्यादा तबाही मुरादाबाद जिले में हुई थी, जहां 7 लोग मौत का शिकार हुए थे, इसी के मद्देनजर विभाग ने लोगों को बारिश और आंधी के प्रति चेताया है।

वैसे आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश इस वक्त गर्मी और उमस का बुरी तरह से शिकार है, यूपी मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, बुधवार को यूपी के कई जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की बात कही है।

यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी से अधिक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस बढ़ेगी।
यूपी के अलावा यहां भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के अलावा आज कर्नाटक के तटीय इलाकों, कोंकण, गोवा और मुंबई में भारी बारिश की आंशका है, मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई में भारी बारिश की आशंका जाहिर की थी। कहा जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों में मुंबई में भारी बारिश सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है इसलिए ऐहतियातन एनडीआरएफ की तीन टीमों को तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications