Throwback: पहचानिए अमिताभ बच्‍चन की गोद में कौन है यह क्‍यूट बच्‍ची जो अब है एक सुपरहॉट एक्‍ट्रेस

मुंबई। बच्‍चन और कपूर फैमिली के बीच जो रिश्‍ता है वह सबको मालूम है। इस रिश्‍ते में पिछले कुछ वर्षों में कुछ खटास आ गई थी लेकिन अब ऐसा लगने लगा है कि दूरियां खत्‍म होने लगी हैं। अमिताभ बच्‍चन की एक पुरानी ब्‍लैक एंड व्‍हाइट फोटो सोशल मीडिया पर उनके फैन ने शेयर की है। इस फोटो में अमिताभ ने एक बच्‍ची को गोद में उठा रखा है। फैन ने सीनियर बच्‍चन से पूछा कि उनकी गोद में यह बच्‍ची कौन है? जिस बच्‍ची को अमिताभ ने गोद में उठा रखा है वह आज की सुपरहॉट और सुपरसेक्सी एक्‍ट्रेस बेबो यानी करीना कपूर खान हैं।

फैन ने अमिताभ से किया सवाल

अमिताभ बच्‍चन की यह फोटो कब की है इस बात की तो कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मगर फोटो में उन्‍होंने जिस बच्‍ची को गोद में उठा रखा है वह करीना कपूर हैं। इस फोटो में अमिताभ की बेटी श्‍वेता और करिश्‍मा कपूर को भी पास में ही देखा जा सकता है। करीना फोटो में काफी क्‍यूट नजर आ रही हैं। अगर बच्‍चन यह नहीं बताते कि वह करीना हैं तो किसी के लिए भी शायद इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल था। फैन ने फोटो शेयर करते हुए अमिताभ से पूछा, 'आप किसे पकड़े हुए मिस्‍टर बच्‍चन?'

अमिताभ ने भी शेयर की थी एक पुरानी फोटो

अमिताभ ने भी शेयर की थी एक पुरानी फोटो

इस पर अमिताभ बच्‍चन ने जवाब दिया यह कोई और नहीं बल्कि बेबो, करीना कपूर खान हैं। अमिताभ और करीना कपूर ने साथ में पहली बार करण जौहर की फिल्‍म 'कभी खुशी कभी गम' में साथ किया था। इसके बाद दोनों 'सत्‍याग्रह' और 'देव' जैसी फिल्‍मों में भी नजर आए हैं। इससे पहले अमिताभ ने सन् 1983 में रिलीज हुई फिल्‍म 'पुकार' के सेट की एक थ्रोबैक फोटोग्राफ भी शेयर की थी। इस फिल्‍म में करीना के डैड रणधीर कपूर ने बच्‍चन के साथ काम किया था।

करीना को मरहम पट्टी करते अमिताभ

अमिताभ ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'गेस कीजिए कौन?' इसके बाद उन्‍होंने इसका जवाब भी दिया था। अमिताभ ने लिखा था, 'यह करीना कपूर हैं जो गोवा में पुकार के सेट्स पर डैड रणधीर के साथ आई थीं। उन्‍होंने अपने पैर में चोट मार ली थी और मैं इस पर दवाई लगा रहा था।' करिश्‍मा और करीना दोनों रणधीर कपूर और बबीता की बेटियां हैं।

इस समय केबीसी में बिजी अमिताभ

इस समय केबीसी में बिजी अमिताभ

करिश्‍मा का जन्‍म सन् 1974 में हुआ था तो करीना का जन्‍म सन् 1980 में हुआ। जहां करिश्‍मा का निकनेम लोलो है तो वहीं करीना को लोग बेबो के नाम से जानते हैं। अमिताभ इस समय, 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में बिजी हैं। उनकी कुछ फिल्‍में जैसे ब्रह्मास्‍त्र, गुलाबो और चेहरे रिलीज होने को हैं। वहीं, करीना की फिल्‍म 'गुड न्‍यूज' 27 दिसंबर को रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+