कश्मीर में आतंकी हमले की दर्दनाक तस्वीर, दादा के शव के पास रोता हुआ मिला 3 साल का मासूम
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुधवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पेट्रोलिंग दल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। आंतकवादियों ने सीआरपीएफ पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, सीआरपीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक नागरिक की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त दोनों ओर से गोलीबारी चल रही थी, तब वहां एक 60 साल का आम नागरिक अपने बच्चे के साथ कार में मौजूद था।
Recommended Video

दादा के शव के पास रो रहा था बच्चा
इसी घटना की कुछ दर्दनाक तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे एक 3 साल का बच्चा अपने दादा के शव के पास बैठा रो रहा है। जानकारी के मुताबिक बच्चे के दादा को दो गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये बच्चा अपने दादा के शव के पास बैठा रो रहा था। जब तक जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल यहां पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बच्चे को घर तक पहुंचाया
इसके बाद बच्चे को यहां से सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया गया। बच्चा काफी डरा हुआ था लेकिन पुलिस ने उसे संतावना देने की पूरी कोशिश की। पुलिसकर्मी ने बच्चे को मुठभेड़ वाली जगह से ले जाकर अपनी गाड़ी में बिठाया। आतंकवादी हमले के दौरान बचाए गए इस 3 साल के बच्चे को जम्मू कश्मीर पुलिस उसके घर तक लेकर गई। इस दौरान वो रोते हुए बच्चे को चुप कराने की कोशिश कर रहे थे। इसका एक वीडियो भी समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है।

सीआरपीएफ ने क्या कहा?
सीआरपीएफ ने कहा, बुजुर्ग व्यक्ति अपनी कार से सोपोर से कुपवाड़ा तक जा रहा था। वह आतंकियों की गोलीबारी में फंस गए। बुजुर्ग व्यक्ति ने तभी अपनी गाड़ी रोकी और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए गाड़ी से उतर गए। लेकिन बाद में आतंकियों की गोलीबारी से उनकी मौत हो गई। बाद में सुरक्षाबलों ने एक छोटे बच्चे को गोलीबारी से बचाया।

सीआरपीएफ का एक जवान शहीद
बता दें बुधवार सुबह करीब 7.35 बजे आतंकियों ने जवानों पर हमला किया था। उस वक्त वह इलाके की घेराबंदी कर रहे थे। इस मामले में कश्मीर जोन पुलिस ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है। ट्वीट में बताया गया है कि सोपोर में आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है और एक नागरिक की जान चली गई है। इसके अलावा तीन जवान घायल भी हुए हैं।

तलाशी अभियान जारी
आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीनगर से करीब 50 किमी की दूरी पर सोपोर के बारामूला में बुधवार सुबह आतंकियों ने पेट्रोलिंग कर रहे जवानों पर गोलीबारी की थी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकी वहां से बच निकले।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications