तीन महिलाओं की लुटेरी गैंग, साइनाइड खिलाकर करती थीं लूटपाट, कई लोगों को उतारा मौत के घाट
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के तेनाली से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इन महिलाओं के अपराध को सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इन महिलाओं पर केरल में चर्चित कूडाथयी हत्याकांड की तर्ज पर लोगों के साथ लूटपाट करके उन्हें मौत के घाट उतारने का आरोप है। इन महिलाओं ने साइनाइड जहर का इस्तेमाल करके लूटपाट की और कई लोगों को मौत के घाट उतारा। पिछले दो वर्षो में इन महिलाओं ने कमजोर लोगों को अपना निशाना बनाया।
तीनों महिला आरोपियों, मुनगप्पा राजानी (40), मुदियाला वेंकटेश्वरी उर्फ बुज्जी (32), और गोंटू रामनम्मा (60) ने स्वीकार किया कि उन्होंने लोगों से सोना और पैसे लूटने के लिए साइनाइड युक्त पेय और भोजन का इस्तेमाल किया।

पूरी योजना के साथ करती थीं अपराध
गुंटूर के स्पेशल ब्रांच इंस्पेक्टर ए श्रीनिवास ने बताया कि आरोपियों ने लूटपाट के लिए व्यवस्थित तरीके से लोगों को निशाना बनाया। ये लोग लोगों के खाने-पीने की चीजों में जहर मिलाते थे। केरल के जोली जॉसेफ मामले में भी इसी तरीके का इस्तेमाल किया गया था, उसने 14 साल में छह परिवारों को अपना शिकार बनाया था।
दो साल में कई लोगो को बनाया शिकार
ये महिलाएं पूरी योजना के साथ परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को निशाना बनाती थीं। 2022 से इन लोगों ने कई हत्याएं कीं। पुलिस को संदेह है कि जांच के दौरान कई और मामले सामने आ सकते हैं। इन महिला आरोपियों ने तेनाली में सोने की दुकान में काम करने वाले कृष्णा से दो बार 4,000 रुपये में सायनाइड खरीदा था। फिलहाल कृष्णा फरार है।
कैसे हुआ पर्दाफाश
गुंटूर के एसपी एस सतीश कुमार ने बताया कि दो महीने पहले वडलामुडी गांव के पास शेख नागूर बी का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद जांच शुरू हुई थी। शुरुआत में इसे एक संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने मोबाइल डेटा विश्लेषण और महेश नामक एक ऑटो चालक सहित गवाहों की गवाही के माध्यम से साजिश का पर्दाफाश किया।
साइनाइड मिलाती थीं
आरोपियों ने 5 जून को एक घूमने चलने के लिए नागूर बी को वडलामुडी में बुलाया। उन्होंने उसके पेय में सायनाइड मिला हुआ अल्कोहल मिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और फिर उसके सोने के गहने चुरा लिए। ऑटो चालक ने पुष्टि की कि वो इन महिलाओं और पीड़िता को साथ ले गया था। उसने उन्हें शराब खरीदते हुए देखा था जो नागूर बी के लिए जानलेवा साबित हुई।
सास को भी मार डाला
इन महिलाओं में वेंकटेश्वरी की सास सुब्बालक्ष्मी भी शामिल थीं, जिनकी हत्या संपत्ति और सोने के लिए की गई थी। पड़ोस में रहने वाली नागम्मा (65) की इन लोगों ने हत्या कर दी। यह हत्या सिर्फ 20,000 रुपये के कर्ज को लेकर हुई। इस साल अप्रैल में उन्होंने बीमा और पेंशन दावों के लिए भूदेवी के पति की हत्या करने के लिए उनके साथ मिलकर काम किया।












Click it and Unblock the Notifications