Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

#MeToo: एमजे अकबर- प्रिया रमानी मानाहानि केस में तीन और गवाहों ने दर्ज कराए अपने बयान

नई दिल्ली। MeToo के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में आज तीन और गवाहों ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है। कोर्ट ने इस मामले में बाकी गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए 11 जनवरी की तारीख तय की है।

Three witnesses recorded their statements case of criminal defamation complaint filed by MJ Akbar against Priya Ramani

बता दें कि मीटू के दौरान एमजे अकबर पर एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। जिसके बाद एमजे अकबर को केंद्रीय मंत्री के पद के इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि एमजे अकबर ने प्रिया रमानी के आरोप को गलत करार देते हुए उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है। दूसरी ओर प्रिया रमानी ने भी एमजे अकबर की ओर से दर्ज कराए गए मामले की लड़ाई के लिए खुद को तैयार बताई थीं।

वाशिंगटन स्थित अमेरिकी मीडिया संगठन, नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) के मुख्य व्यवसाय संपादक पल्लवी गोगोई ने भी अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट में एक लेख में अपनी जिंदगी की सबसे दर्दनाक यादों का वर्णन करते हुए बताया है कि मात्र 23 साल की उम्र में जब वो एशियाई अखबार के एडिटर-इन-चीफ अकबर ने उनके साथ योन उत्पीड़न किया था। इसके अलावा मीटू के दौरान कई और ऐसी महिलाएं सामने आई जिन्होंने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- पोस्टर वार: हनुमान जी बोल रहे- 'चुनाव आते ही बीजेपी आपके नाम पर धोखा देती है प्रभु'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+