आंध्र प्रदेश: दो स्टेशनों के बीच मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, लगी आग
अमरावती। आंध्र प्रदेश के दो स्टेशनों के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां बीती रात सुरेरीदीपलेम और तंगुतुर स्टेशनों के बीच मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिसके बाद उनमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि पटरी से उतरे से डिब्बे तेल के टैंकर लेकर जा रहे थे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस मामले में रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, 'इस घटना की वजह से चार ट्रेनों के मार्ग डायवर्ट किए गए हैं।'













Click it and Unblock the Notifications