J &K: सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया, घुसपैठिए का भी हुआ खात्मा
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुलगाम स्थित खुड़वानी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ वानी मोहल्ला में चल रही है, जिसमे सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है, इन आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। आपको बता दें कि जिन आतंकियों को सेना ने घेरा है उसमे आतंकी मोहम्मद सलीम भी शामिल है, जिसने पुलिसकर्मी की हत्या की थी। सेना और आतंकियों के बीच अभी भी एनकाउंटर जारी है, दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।

वहीं इस एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि आज सुबह तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। ये तीनों आतंकी एक पुलिस कॉस्टेबल मोहम्मद सलीम का अपहरण और हत्या में शामिल थे। आतंकियों के शव के पास से 2 एके-47 भी बरामद की गई है। मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी लश्कर का सदस्य है, जबकि दो स्थानीय आतंकवादी हैं।
वहीं दूसरी तरफ सेना को कठुआ में बड़ी सफलता मिली है, यहां अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications