लालू की 'भाजपा भगाओ-देश बचाओ' रैली में शामिल आ रहे 3 कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत

पटना। रविवार (27 अगस्‍त) को पटना में लालू प्रसाद की 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली होने वाली है। पूरे बिहार से आरजेडी के कार्यकर्ता पटना स्थित लालू के घर के बाहर पहुंचे हुए हैं। इसी दौरान सीतामढ़ी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें आरजेडी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। हादसे में चार लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां 2 की हालत नाजुक बतायी जा रही है। मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

 लालू की 'भाजपा भगाओ-देश बचाओ' रैली में शामिल आ रहे 3 कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत

जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड के कटहरा गांव से कुछ राजद समर्थकों का समूह स्‍कार्पियो से पटना आ रहा था। इन्हें गांधी मैदान में आयोजित 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' रैली में हिस्सा लेना था। इस दौरान सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रोड स्थित लगमा में अचानक संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी मे फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे में मरने वाले तीनों लोग जिले के रीगा प्रखंड के कटहरा गांव के रहनेवाले थे।

उनकी पहचान टुनटुन शाह, छोटे राय और सुनील राय के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान संजय राय, अशोक राय, राजन कुमार व सतेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुए स्कार्पियो का चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+