आग की लपटों में घुसकर महिला अफसर ने मौत के मुंह से तीन लोगों को निकाला

चेन्नई। एक महिला अधिकारी की दिलेरी की वजह से आग की लपटों में घिर चुके तीन लोगों की जान बच गई। विरुगमबक्कम इलाके के एक मकान में लगी भयानक आग में घुसकर महिला अधिकारी ने गहरी नींद में सोए तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

fire

घर में लगी आग पड़ोसियों ने देखी

शुक्रवार की सुबह में विरुगमबक्कम के आवासीय इलाके के एक मकान में लगी आग को पड़ोसियों ने देखा। उन्होंने घर में सोए लोगों का जगाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। आग की लपटों में घिरे घर के चारों तरफ धुआं ही धुआं था।

विरुगमबक्कम फायर स्टेशन को बुलाया

इसके बाद पड़ोसियों ने विरुगमबक्कम फायर स्टेशन को सूचना दी। सुबह में 6 बजकर 40 मिनट पर फायर स्टेशन को सूचना मिलने के बाद महिला अधिकारी आरिफा टीम के साथ मौके पर तुरंत पहुंचीं।

आरिफा ने इस बारे में बताया, 'घर के सामने की ग्रिल को तोड़कर हम अंदर घुसे। वहां फर्निचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान धू-धू कर जल रहे थे। आग किचन की तरफ बढ़ रही थी जहां सिलेंडर था। हमने तुरंत जाकर सिलेंडर को वहां से पहले हटाया।'

घर के अंदर आग की लपटों में फंसे थे तीन लोग

जब घर में आग लगी थी तब अंदर 75 साल के पाउलो, उनकी 65 साल की पत्नी मैरी और 37 साल के वकील बेटे पॉल थे।

आरिफा ने बताया, 'किचन से सिलेंडर हटाने के बाद हम बेडरूम की तरफ भागे। वहां दोनों बुजर्ग गहरी नींद में सोए हुए थे और उनको कुछ भी मालूम नहीं था। हमें देखकर वे चौंक गए। दूसरे कमरे में उनका बेटा सोया था। तीनों को सकुशल बचाया गया।'

एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर टीम आग बुझाने में सफल रही। पुलिस ने आशंका जताई है कि ड्राइंग रूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+