पश्चिम बंगाल: चर्च तोड़फोड़ मामले में तीन गिरफ्तार, टीएमसी-भाजपा एक दूसरे पर लगा रहीं आरोप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में 28 दिसंबर को एक चर्च में तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये जगह भगवानपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आती है। तोड़फोड़ करने वाले लोगों ने कथित तौर पर नारे भी लगाए थे। इस घटना को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं।

चर्च प्रशासन ने आरोप लगाया है कि तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवी भाजपा समर्थक थे। जबकि पार्टी ने इस तरह के आरोपों को खारिज कर दिया है। भाजपा का कहना है कि इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। जिसने भाजपा को बदनाम करने के लिए ये सब किया है।
पुलिस ने घटना पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications