छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मुठभेड़, तीन इनामी नक्सली मारे गए

रायपुर। पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, तीन इनामी नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है। सुरक्षा जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में हुई इस मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस की इन नक्सलियों से मुठभेड़ मंगलवार रात तकरीबन 10 बजे हुई थी, यह मुठभेड़ कोपेनकाड़का गांव में हुई जोकि खाडगांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब जवान माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के लिए निकले हुए थे। राजनंदगांव के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान में आईटीबीपी और जिले की पुलिस ने हिस्सा लिया था, जिसकी अगुवाई मानपुर सब डिविजनल ऑफिसर ऑफ पुलिस आकाश गिरपुंजे ने की थी। उन्हीं की अगुवाई में मानपुर के घने जंगलों में तकरीबन यह अभियान चलाया गया, जोकि प्रदेश की राजधानी रायपुर से 200 किलोमीटर दूर है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मुठभेड़, तीन इनामी नक्सली मारे गए

एसपी ने बताया कि जब पुलिस की टीम जंगल में पेट्रोलिंग कर रही थी तभी उसपर भारी गोलीबारी शुरू हो गई, इस दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। सर्च ऑपरेशन में अभी तक तीन नक्सलियों के शव मिले हैं, साथ ही उनके पास से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए हैं, जिसमे एके 47, एक इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल भी है। जिन नक्सलियों को मार गिराने में जवानों को सफलता मिली हैं उसमे एक महेश है जोकि एरिया कमेटी का सदस्य है, दूसरा राकेश और तीसरा पल्लेमाड़ी है जो लोकल ऑर्गेनाजेशन स्कवॉड का सदस्य है। इन लोगों पर 5, 5 और 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था। ये सभी लोग बस्तर के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+