कौन बनेगा CBI का अगला बॉस? शॉर्टलिस्ट किए गए ये 3 नाम, इस IPS का नाम सबसे आगे

CBI New Director Selection: सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होगा। ऐसे में अब सीबीआई के नए बॉस चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

CBI New Director

Cbi New Chief: सीबीआई के अगले बॉस के चयन के लिए प्रधान मंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। शनिवार शाम उच्च स्तरीय समिति की बैठक के बाद नामों का चयन किया गया। सूत्रों के मुताबिक प्रवीण सूद (डीजीपी कर्नाटक), सुधीर सक्सेना (डीजीपी मध्य प्रदेश) और ताज हासन अब अगले सीबीआई निदेशक बनने की दौड़ में हैं। कुछ दिनों में इन तीनों में से एक के नाम पर फाइनल मुहर लग जाएगी।

CBI चीफ के लिए इस IPS का नाम सबसे आगे
सूत्रों के अनुसार, राज्य कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद इस पद के लिए सबसे आगे हैं। सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार की रक्षा करने का आरोप लगाया था। डीके शिवकुमार ने यह दावा करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की मांग की थी कि वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं।

कैसे होता है सीबीआई डायरेक्टर का चयन (CBI New Director)
सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है। कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और सदस्य लोकपाल के रूप में नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की गई।

25 मई को रिटायर होंगे सुबोध कुमार जायसवाल
महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त जायसवाल ने 26 मई, 2021 को सीबीआई की बागडोर संभाली थी। अब 25 मई 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसलिए अब नए सीबीआई चीफ को नियुक्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जल्द ही फाइनल नाम का चयन हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+