बाइक पर स्टंट करते वक्त बिगड़ा संतुलन, 3 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली: कर्नाटक में रविवार को तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। ये हादसा बेंगलुरु के एयरपोर्ट रोड पर हुआ है। इस रोड पर हमेशा बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक तीन लोग रविवार सुबह बेंगलुरु में एयरपोर्ट रोड पर स्टंट कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनका बैलेंस बिगड़ा और वो हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों लोग बेंगलुरु के गोविंदपुरा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस संबंध में येलहंका थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही मृतक के परिजनों को जानकारी देकर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
बारिश में बरतें सावधानी
आपको बता दें कि पूरे देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिस वजह से अब चार महीने तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान सड़कों पर फिसलन काफी बढ़ जाती है। जिस वजह से बाइक का फिसलना आम बात है। ऐसे में लोगों को सावधानी पूर्वक बाइक चलानी चाहिए। साथ ही आगे वाली ब्रेक का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications