श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट में तीन भारतीय नागरिकों की मौत, मरने वालों की तादात 200 के पार
नई दिल्ली। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार को सुबह इस्टर के मौके पर हुए बम धमाके में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिक की भी मौत हुई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग को वहां के अस्पताल की ओर से तीन भारतीय नागरिकों की मौत के बारे में मिली है। विदेश मंत्री ने कहा कि हम आगे की जानकारी इकट्ठा करने में जुटे हुए हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मैंने श्रीलंका के विदेश मंत्री को अवगत कराया है कि भारत सभी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। आवश्यकता पड़ने पर हम अपनी मेडिकल टीमों को भी भेजने के लिए तैयार हैं। बता दें पीएम मोदी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात की है और हर संभव मदद देने की बात भी कही है।
इस हमले के बाद श्रीलंका में सोमवार शाम 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा वहां की सरकार ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग सर्विस पर भी फिलहाल बैन लगा दिया है। हमले के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट कर कहा, 'आज हमारे लोगों पर कायरतापूर्ण हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूं। मैं इस दुखद घड़ी में सभी श्रीलंकाई लोगों से एकजुट और निडर रहने का आह्वान करता हूं। कृपया झूठी रिपोर्टों और अटकलों के प्रचार से बचें। सरकार इस स्थिति को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रही है।' बता दें कि इस हमले से 13 साल पहले पहले 16 अक्टूबर 2006 को दिगमपटाया नरसंहार में करीब 112 लोगों की हत्या की गई थी।
यह भी पढ़ें- 10 साल पहले LTTE के हमले से दहल गया था श्रीलंका, खूनी रहा है इतिहास












Click it and Unblock the Notifications