तीन वैक्सीन लाइसेंस के लिए विचाराधीन, जल्द दी जा सकती है मंजूरी: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने मंगलवार को बताया है कि तीन वैक्सीन उम्मीदवार लाइसेंस के लिए नियामक के विचाराधीन हैं। इन्हें लाइसेंस देने को लेकर काफी तेजी से विचार हो रहा है। हमें उम्मीद है कि इन सभी को या कम से कम किसी एक को बहुत जल्दी ही लाइसेंस दे दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन दिया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Vaccines के license को लेकर Health Ministry ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Three corona vaccine candidates are under consideration of the regulator for licensing Dr VK Paul NITI Aayog

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया है कि देश में तीन वैक्सीन प्री-क्लीनिकल स्टेज में हैं और 6 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल में हैं। ये 2-3 डोज वाले वैक्सीन हैं, अधिकांश 2 डोज वाले वैक्सीन हैं। हर डोज के बीच की दूरी 3-4 हफ़्ते की है।

    भूषण ने देश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर के मध्य से भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट है। देश में केस पॉजिटिविटी लगातार घट रही है और कुल पॉजिटिविटी रेट 6.5 फीसदी है। पिछले एक सप्ताह का पॉजिटिविटी रेट 3.2 फीसदी है। वहीं कोरोना के प्रति दस लाख लोगों पर कोरोना वायरस के मामलों में अगर हम विश्व के बड़े देशों से भारत की तुलना करें तो वहां भारत से सात-आठ गुना ज़्यादा मामले हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव ने कहा है कि वैक्सीनेशन सिर्फ केंद्र या फिर राज्य सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें आम लोगों को भागीदार होना पड़ेगा। कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र की तरफ से राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के सहयोग से इस पर काम कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+