बिहार: ठंड से बचने के लिये जलाई आग में झुलस कर 3 मासूम बच्चों की मौत

ठंड से बचने के लिए घर में अलाव जल रहा था। इसी क्रम में रात को अलाव की आग दुर्घटनावश झोपड़ी में लग गई और देखते ही देखते झोपड़ी जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि सोए लोगों को बाहर भागने का मौका भी नहीं मिला।
इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गए। मृतकों की उम्र तीन माह, आठ वर्ष और 10 वर्ष है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications