दिल्ली: कनॉट प्लेस में मुठभेड़ के बाद तीन चेन स्नैचर गिरफ्तार, 2 को गोली लगी
नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी चेन स्नैचर हैं। इनकी पहचान सलीम, इस्माइल और साउंड के रूप में की गई है। इन कुख्यात चेन स्नैचर में से दो गोली लगने से घायल भी हो गए हैं। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

इन्हें गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कई बड़ी वारदातों का भी खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक राजधानी में बीते कुछ दिनों से चेन स्नैचिंग की घटनाएं काफी बढ़ रही हैं, जिसके चलते पुलिस ने इन बदमाशों पर नजर बनाई हुई थी। खुफिया जानकारी में पुलिस को पता चला था कि इनमें से दो बदमाश इलाके की शंकर मार्केट में आने वाले हैं।
जब पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद ये भागने लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य अपराधों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि ये वही बदमाश हैं, जिन्होंने कई सालों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications