बेंगलुरू के इन छह नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, भेजे गए ईमेल
बेंगलुरू, 08 अप्रैल: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में छह स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूलोंं को ईमेल के जरिए स्कूल परिसर में बम होने की धमकी दी गई। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी छह स्कूलों के परिसरों में पहुंची और जांच शुरू कर दी। अभी तक किसी भी स्कूल में विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।
Recommended Video

इन स्कूलों को मिली धमकी
1. दिल्ली पब्लिक स्कूल, वरथुर
2. गोपालन इंटरनेशनल स्कूल
3. न्यू एकेडमी स्कूल
4. सेंट विंसेंट पॉल स्कूल
5. इंडियन पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरा
6.एबेनेजर इंटरनेशनल स्कूल, इलेक्ट्रॉनिक सिटी

पुलिस आयुक्त ने कहा टीमें जांच कर रही हैं
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने शुक्रवार को कहा कि शहर के स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम होने की धमकी मिली है, पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा बेंगलुरू के बाहरी इलाके के स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है, हमारी स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने बताया बम निरोधक दस्ते वहां जांच के लिए पहुंच चुके हैं और जांच की गई।
एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं
वहीं जांच के संबंध में अपडेट देते हुए एसपी ग्रामीण ने जानकारी दी कि अब तक हमें बम धमकी मेल के संबंध में कुछ भी नहीं मिला है। इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। बेंगलुरु ग्रामीण जिले की सीमा के तहत, हेब्बागोडी में एक स्कूल और बन्नेरघट्टा में 2 को बम की धमकी मिली अभी भी तलाश जारी है।
गुमनाम ईमेल भेजा गया था
बता दें स्कूलों को एक गुमनाम ईमेल भेजा गया था जिसमें धमकी दी गई थी कि उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। पुलिस हरकत में आई और स्कूलों का दौरा किया। एक तकनीकी टीम भी मेल ट्रेल की जांच कर रही है।
मेल में लिखा गया इसे मजाक ना समझे
स्कूलों के गुमनाम एड्रेस से भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि धमकी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और इसे मजाक नहीं समझे। पुलिस को तुरंत बताएं और इसे हल्के में न लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप मौतों के लिए जिम्मेदार होंगे।
नीचे देखें स्कूल को भेजे गए मेल की कापी













Click it and Unblock the Notifications