प्लेन को फिर बम की धमकी, 3 विमानों को उड़ाने की साजिश! बेंगलुरु- अयोध्या फ्लाइट में 173 यात्री सवार
फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला थमता नहीं दिख रहा। रविवार को एक्स पर पोस्ट कर तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। रविवार को पुणे से जोधपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद विमानन कंपनी और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। है. रविवार को इंडिगो के साथ-साथ अकासा की बेंगलुरु से अयोध्या की फ्लाइट को ऐसी ही धमकी दी गई। जबकि इंडिगो की कोलकाता से पुणे जा रही एक फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
पहली फ्लाइट, जिसमें बम की धमकी मिली वो बेंगलुरु से गोरखपुर आ रही है। इसके चलते एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। बम स्क्वायड टीम और सीनियर अफसर पहुंच गए हैं।

इन फ्लाइट्स में बम की धमकी
तीन फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पहली फ्लाइट बेंगलुरु से गोरखपुर फ्लाइट को मिली है। ऐसे में गोरखपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। बम स्क्वायड टीम और सीनियर अफसर पहुंच गए हैं।
उदयपुर से दिल्ली की फ्लाइट 6E 2099 को टेक ऑफ से 10 मिनट पहले धमकी मिली। फ्लाइट के अंदर और पैसेंजर्स के बैग की जांच की गई। बम की सूचना झूठी निकलने पर साढ़े 3 घंटे बाद फ्लाइट को रवाना किया गया।
वहीं दूसरी फ्लाइट 173 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु से अयोध्या पहुंच गई है। बम स्क्वायड टीम फ्लाइट के अंदर तलाशी ले रही है। जबकि तीसरी फ्लाइट में बम की सूचना, उदयपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग हो रही है।
घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर भारत में बम की धमकियों का मामला बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 12 दिनों में 280 से ज्यादा इंडियन फ्लाइट्स में बम की धमकी मिल चुकी है। ज्यादा धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गई हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta और X से फर्जी बम धमकी मैसेज का डेटा शेयर करने को कहा है।
इस महीने अब तक कुल मिलाकर 28 विमानों में बम की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को 27 फ्लाइट्स में बम की धमकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट की करीब 7-7 उड़ानों, जबकि एयर इंडिया की 6 उड़ानों को धमकी मिली।
इंडिगो की 7 में 6 फ्लाइट जिनको बम की धमकी मिली, उनमें 6E 2099 (उदयपुर से दिल्ली), 6E 11 (दिल्ली से इस्तांबुल), 6E 58 (जेद्दा से मुंबई), 6E 17 (मुंबई से इस्तांबुल), 6E 108 (हैदराबाद से चंडीगढ़) और 6E 133 (पुणे से जोधपुर) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications