सुपरस्टार रजनीकांत के घर में बम होने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत के घर में बम होने की धमकी मिली है। जिसके बाद उनके घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। साथ ही बम स्क्वाड की एक टीम ने उनके घर की तलाशी ली। रजनीकांत और उनके परिवार के लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में FIR भी दर्ज कर ली है। साथ ही नंबर को ट्रैस करके आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

rajnikanth

पुलिस के मुताबिक एक अनजान नंबर से रजनीकांत के पास फोन आया था। जिसमें उनके घर के गार्डन में बम होने की बात कही गई। इस पर रजनीकांत ने तुरंत चेन्नई पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया। फिलहाल वहां पर किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। इस दौरान बम स्क्वाड ने उनके पूरे घर की तलाशी ली।

खबर निकली झूठी
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान बम स्क्वाड को उनके घर से कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। रजनीकांत और उनका परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर उनके घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही चेन्नई के तेय्नाम्पेट थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीम धमकी देने वाले की तलाश कर रही है।

कोरोना होने की खबर भी झूठी
हाल ही में एक्टर रोहित रॉय ने रजनीकांत को कोरोना होने की बात कही थी। रोहित के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव रजनीकांत के घर को सील कर दिया गया है। हालांकि बाद में ये खबर मजाक निकली थी। जिसके बाद लोगों ने रोहित रॉय को खूब ट्रोल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+