आजादी पर चिंदबरम का बयान कांग्रेस की मानसिकता दिखाता है: स्मृति ईरानी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पी चिंदबरम के उस बयान को घृणित बताया है जिसमें उन्होंने कश्मीर की आजादी को स्वायत्तता बताया है। पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज गुजरात में एक सभा में कश्मीर की आजादी का पक्ष लिया और उसे जायद ठहराया। लेकिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन के इस बयान को घृणित और देश के टुकड़े करने वाला बताया। एएनआई से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने इस बयान से यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वो अपने राजनीतिक फायदे की दहलीज पर राष्ट्रवाद को भी न्योछाबर करने से पीछे नहीं हटेगी।

स्मृति ईरानी ने चिंदबरम के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि पी. चिदंबरम ने आज भारत की एकता को टुकड़ों में बांटने की जो बात कही है, वह पूरी तरह हैरान करने वाली और घृणित है।
दरअसल चिंदबरम ने जम्मू-कश्मीर की स्वायत्तता की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में क्षेत्रीय स्वायत्तता देने के बारे में विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वायत्तता देने के बावजूद वे भारत का ही हिस्सा रहेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग जब भी वे आजादी की मांग करते हैं तो दरअसल, इसमें ज्यादातर लोगों की आजादी का मतलब स्वायत्तता से होता है।












Click it and Unblock the Notifications