'जिसने '420' किया है, वही 400 पार की बात कर रहे', फिल्म अभिनेता प्रकाश राज का बीजेपी पर तंज
Prakash Raj on BJP 400 Paar: आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इस आम चुनाव में बीजेपी 'अबकी बार 400 के पार' का नारा दे रही है। इस पर फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने नाम लिए बिना तंज कसा है।
प्रकाश राज ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि जिन्होंने 420 यानी धोखाधड़ी की है, वे लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने की बात कर रही है। कर्नाटक के चिक्कमंगलूर प्रेस क्लब में बोलते हुए प्रकाश राज ने कहा कि जिन्होंने 420 किया है, वही 400 सीटें लाने की बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी पार्टी हो, कांग्रेस हो या कोई और पार्टी, ये आपके अहंकार को दर्शाता है। पीएम मोदी के इस दावे 'एनडीए 400 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में लौटेगा' पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई संभावना नहीं है कि लोकतंत्र में कोई एक पार्टी 400 या अधिक सीटें जीत सकती है।
'एनडीए 400 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी'
प्रकाश राज ने कहा कि आप कोई सीट तभी जीत सकते हैं, जब जनता आपको सीट दे रही हो। कोई भी राजनीतिक दल यह दावा नहीं कर सकता कि वे इतनी सीटें जीत सकते हैं। अगर कोई ऐसा कहता है तो इसे अहंकार माना जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी ने 5 फरवरी को राज्यसभा में कहा था कि एनडीए 400 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा तीसरा कार्यकाल ज्यादा दूर नहीं है। अधिकतम 100-125 दिन बचे हैं। पूरा देश कह रहा है 'अबकी बार 400 के पार।
यह भी पढ़ें- Today In Politics: PM मोदी आज दक्षिण के 3 राज्यों में करेंगे रैली, CM केजरीवाल ED के सामने होंगे पेश












Click it and Unblock the Notifications