Today In Politics: PM मोदी आज दक्षिण के 3 राज्यों में करेंगे रैली, CM केजरीवाल ED के सामने होंगे पेश

Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 18 मार्च को दक्षिण भारत के तीन राज्यों में चुनावी रैली और जनसभा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी आज तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। ये दौरा लोकसभा चुनावों को लेकर है।

पीएम मोदी आज सुबह 11:30 बजे तेलंगाना के जगतियाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी दोपहर 3:15 बजे कर्नाटक पहुंचेंगे। पीएम मोदी कर्नाटक के शिवमोग्गा में रोड शो करेंगे।

Today In Politics

वहीं शाम 5:45 बजे पीएम मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु की रैली में राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई भी शामिल हो सकते हैं।

भाजपा के नेताओं ने कहा है कि उन्हें कार्यक्रम में लगभग 2.5 लाख लोगों के आने की उम्मीद है।हालांकि कर्नाटक में भाजपा के लिए एक बड़ा सिरदर्द उनके वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा बने हुए हैं। केएस ईश्वरप्पा पीएम मोदी की इस सभा में हिस्सा नहीं लेंगे।

अपने बेटे केई कांतेश को टिकट नहीं देने से भाजपा से नाराज ईश्वरप्पा शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। इसी सीट से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बड़े बेटे बीवाई राघवेंद्र को मैदान में उतारा है।

CM अरविंद केजरीवाल ED के सामने आज होंगे पेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश होंगे।

दिल्ली शराब घोटाले मामले में 17 मार्च को ईडी ने केजरीवाल को 09वां समन जारी किया था। उसके फौरन ही बाद ईडी ने जल बोर्ड (डीजेबी) में अनियमितताओं से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले केजरीवाल को एक और समन जारी किया था।

ईडी ने सीएम केजरीवाल को 18 मार्च को अपने दफ्तर में पेश होने और पीएमएलए के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+