जामिया फायरिंग पर बोलें गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी- ऐसी हरकत करने वालों को सजा मिलेगी
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास रविवार रात की गई गोलीबारी पर एमओएस जी किशन रेड्डी की बयान आया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। हथियार रखने और ऐसी हरकत करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। सरकार इसपर सख्त कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि रविवार देर रात गोली करीब 11.30 बजे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी के विरोध में जामिया के गेट नंबर 7 पर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब गेट नंबर पांच पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।

हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन जामिया कोऑर्डिनेशन कमिटी के मीडिया ग्रुप में गोली चलने का दावा किया था। वहीं, फायरिंग को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान आया है जिसमें कहा गया है कि कोई बुलेट आसपास बरामद नहीं हुई है।
जी किशन रेड्डी ने केजरीवाल पर लगाया गंभीर आरोप
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग में लंबे समय से विरोध कर रहीं महिलाओं को लेकर गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि बहुत सी पार्टियों ने उन्हें समझाया या भडकाया है। मुझे समझ में नहीं आ रहा है। जिन लोगों ने महिलाओं को शाहीन बाग में बैठाया है उनको ही उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव तक वे नहीं उठना चाहते। रेड्डी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में फायदा लेने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बैठाया है। चुनाव के बाद वह उठ जाएंगे।
आपको बता दें कि सीएए के खिलाफ शाहीनबाग में पिछले 50 दिनों से प्रदर्शन जारी है। बीच सड़क पर हो रहे इस प्रदर्शन की वजह से दिल्ली से नोएडा को जोड़ता कालिंदी कुंज मार्ग पिछले 50 दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इस वजह से दक्षिणी दिल्ली की नोएडा से दूरी बढ़ गई है। रोज लोगों को घंटों जाम में फंसा पड़ता है। पहले भी स्थानीय लोगों ने इसे लेकर पुलिस को अल्टीमेटम दिया था। वे कालिंदीकुंज मार्ग को खुलवाने के लिए प्रदर्शन भी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications