वो 10 देश जहां भारतीय रुपया पड़ता है भारी

आप यदि विदेश यात्रा अपनी करंसी रुपए की कमज़ोरी के चलते टालते हैं तो इन देशों पर नज़र दौड़ाए.

रुपया
Getty Images
रुपया

जो भारतीय यात्रा का शौक रखते हैं वे विदेश यात्रा पर संशय में रहते हैं. उन्हें लगता है उनकी करंसी कमज़ोर है और खर्च नहीं जुटा पाएंगे. तो उनके लिए यह हक़ीक़त से ज़्यादा फसाना है.

दुनिया के कई ऐसे ख़ूबसूरत देश हैं जहां की कंरसी भारत के रुपए के मुकाबले कमज़ोर है और वहां आसानी से घूमा जा सकता है.

यदि आप इन देशों की यात्रा करते हैं तो जेब ज़्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी. हम आपको ऐसे 10 देशों के बारे में बता रहे हैं.

वियतनाम
Getty Images
वियतनाम

वियतनाम

वियतनाम एक ख़ूबसूरत देश है. यहां भारतीय करंसी रुपए की हैसियत भी काफी अच्छी है. यहां एक रुपए की कीमत 353.80 वियतनामी डोंग है. वियतनाम अपने स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है.

इंडोनेशिया
Getty Images
इंडोनेशिया

इंडोनेशिया

भारत का एक रुपया इंडोनेशिया की करंसी 207.74 रुपइया के बराबर है. इंडोनेशिया को द्वीपों का समूह कहा जाता है. इंडोनेशिया में आपको कई प्राचीन भारतीय देवी-देवताओं के मंदिर भी मिलेंगे. आप कुछ हज़ार रुपयों में इंडोनेशिया की यात्रा कर सकते हैं.

पराग्वे
Getty Images
पराग्वे

पराग्वे

यहां एक रुपए के बदले आपको पराग्वे की करंसी 86.96 ग्वारानी मिलेगा. यदि कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो आप पराग्वे ज़रूर पहुंचिए.

कंबोडिया
Getty Images
कंबोडिया

कंबोडिया

कंबोडिया में एक रुपया के बदले आपको 63.63 रियाल मिलेगा. कंबोडिया अपनी हरियाली के लिए जाना जाता है. यहां पुरानी सभ्यताओं की महक महसूस कर सकते हैं.

मंगोलिया
Getty Images
मंगोलिया

मंगोलिया

मंगोलिया में भी भारतीय करंसी रुपया की सेहत अच्छी है. यहां आपको एक रुपए के बदले 37.60 मंगोलियाई तुगरिक मिलेगा. खानाबदोशी क्या होती है इसे तो आप मंगोलिया में ही महसूस कर सकते हैं.

कोस्टा रिका
Getty Images
कोस्टा रिका

कोस्टा रिका

कोस्टा रिका मध्य अमरीकी देश है. यहां 8.89 कोस्टारिकन कोलोन एक रुपए का काम करेगा. कोस्टा रिका अपनी जैवविविधता के लिए जाना जाता है. प्राचीन समुद्र तटों और रंगीन पानी को देखना हो तो कोस्टा रिका की तरफ रुख कर सकते हैं. जुरासिक पार्क की फ़िल्म की सूटिंग भी यहीं हुई थी.

हंगरी
Getty Images
हंगरी

हंगरी

हंगरी में आपको एक रुपये में वहां की करंसी फोरेटे के मुताबिक 4.42 रुपये का सामान मिलेगा. हंगरी मध्य यूरोप का एक लैंडलॉक्ड देश है. लोगों को लगता है कि यूरोप जाना महंगा है, लेकिन आप हंगरी के बारे में सोच सकते हैं.

आइसलैंड

यहां भी भारतीय करंसी रुपया क्रोना पर भारी है. आइसलैंड में आपको एक रुपए के बदले 1.72 क्रोना मिलेगा. यह देश तड़पाने वाली सर्दियों के लिए जाना जाता है, लेकिन गर्मी में तो आप यहां जमकर इंजॉय कर सकते हैं.

श्रीलंका
Getty Images
श्रीलंका

श्रीलंका

श्रीलंका भारत के लिए कोई अनजान देश नहीं है. दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध रहे हैं. यहां भी आपको एक रुपये के बदले 2.37 श्रीलंकाई रुपया मिलेगा. ख़ूबसूरत समुद्री तटों, जंगल, पहाड़ और चाय बगान को देखना है तो श्रीलंका जाइए.

पाकिस्तान
Getty Images
पाकिस्तान

पाकिस्तान

भारत के एक रुपया के बदले आपको पाकिस्तान में 1.63 पाकिस्तानी रुपया मिलेगा. और पाकिस्तान तो पड़ोसी भी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+