लड़की ने शेयर की पीरियड वाले कपड़ों की फोटो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

कोलकाता। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की ने अपने पीरियड वाले कपड़े की तस्वीर शेयर की है। इस लड़की का नाम अनुष्का दास गुप्ता है और उसने अपने फेसबुक अकाउंट और इंस्ट्रागाम पर खून के धब्बे लगे वाले कपड़े शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे इस मामले में कोई शर्मिंदगी नहीं है।

अनुष्का ने बताया है कि अचानक एक दिन ट्रेन में यात्रा करने के दौरान उसे मासिक आ गया, उसके कपड़े पर खून के दाग लग गये। ट्रेन में बैठे यात्री खासकर पुरूष और लड़के उसे ऐसे घूर रहे थे जैसे कि उसने कोई अपराध कर दिया हो। अनुष्का ने लिखा है कि इस दौरान कुछ लड़कों और महिलाओं ने उस पर कमेंटबाजी भी की।

I came home today at four minutes past nine after a long walk, a metro journey and a 10 minute bus ride. There's...

Posted by Anushka Dasgupta on Sunday, January 17, 2016

उसे अपने कपड़े गंदे होने का पता तब चला जह एक महिला उसके पास सैनिटेरी नैपकिन लेकर आयी और बोली इसे लेलो और अपनी टी-शर्ट नीचे कर लो। जिसके बाद जब अनुष्का घर पहुंची तो उसने फेसबुक पर यह पोस्ट तस्वीर के साथ लिखा।

अनुष्का का कहना है कि मैं अपने इन दागों से शर्मिंदा नहीं हूं। पीरियड्स को लेकर कई गलत मान्यताएं हैं, इन्हें तोड़ना होगा, यह पोस्ट उन सभी महिलाओं के लिए है जिन्होंने मेरे इस गुण को छिपाने के लिए कहा, मुझे हर महीने पीरियड होता है। तब मुझे दर्द भी होता है। तब मैं मूडी हो जाती हैं, लेकिन मैं उस दौरान रसोई में जाती हूं और जमकर बिस्कुट-अचार खाती हूं। यह तो हर महिला को होता है फिर इस पर शर्म क्यों?

ये कोई अपराध नहीं जिसे छुपाया जाये और ना ही परिहास है जिस पर हंसा जाये। अनुष्का की इस पोस्ट को अब तक काफी सैकड़ों लोगों ने शेयर कर दिया है और काफी महिलाओं ने अनुष्का की इस बात के लिए तारीफ भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+