Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिसेज केजरीवाल के लिए इस बार का 'वेलेंटाइन डे' बहुत खास है

नई दिल्ली। अब इसे सौभाग्य कहे या वक्त का खेल.. जिसके चलते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम पद की शपथ 14 फरवरी को लेंगे यानी कि ‘वेलेंटाइन डे' के दिन। किसी भी पत्नी के लिए उसके पति की सफलता और इज्जत ही सबसे बढ़कर होती है और शायद सुनीता केजरीवाल के लिए भी इससे बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता है।

अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को देने वाले केजरीवाल अपनी बीवी से कितना प्यार और उनकी कितनी इज्जत करते हैं, यह तो 10 फरवरी को उस समय ही पता चल गया था जिस समय केजरीवाल ने अपनी पार्टी की जीत के बाद अपनी पत्नी सुनीता को अपने कार्यकर्ताओं से मिलवाया था और कहा था कि बिना इनके सहयोग के मैं कुछ नहीं कर सकता था।

केजरीवाल को चार महीने लगे थे आईलवयू कहने में

केजरीवाल वैसे तो स्पष्ट वक्ता हैं लेकिन उन्हें अपनी दिल की बात सुनीता से कहने में पूरे चार साल लग गये थे। मालूम हो कि IRS (भारतीय राजस्व सेवा) के ट्रेनिंग के दौरान अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल मिले थे, धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती पहले प्यार में और फिर शादी में तब्दील हो गई।

‘वेलेंटाइन डे' पर केजरीवाल पत्नी को देंगे सत्ता का तोहफा

कहते हैं कि अरविंद अपने शर्मिले स्वभाव की वजह से सुनीता को अपने दिल की बात बताने में पूरे चार महीने लगा दिये थे। फिलहाल आज दोनों एक समर्पित और आदर्श कपल हैं। दोनों को शादी से दो बच्चे हैं। अभी तक तो केजरीवाल ने सुनीता के साथ बहुत सारे ‘वेलेंटाइन डे' सेलिब्रेट किये होंगे लेकिन निश्चित तौर पर इस बार जो गिफ्ट (सत्ता का तोहफा) केजरीवाल सुनीता को दे रहे हैं वो उनके लिए काफी अनोखा होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+