तीन तलाक पर मुस्लिम युवक ने सुषमा स्वराज के पति को कहे अपशब्द, VIDEO पोस्ट कर दिया जवाब

एक मुस्लिम युवक ने तो उन्हें अपशब्द कहे, लेकिन स्वराज कौशल ने एक वीडियो से उसे चुप करा दिया।

नई दिल्ली। तीन ताक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे अमान्य, अवैध और असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट कै फैसला आने के बाद सोसळ मीडिया पर ट्रिपल तलाक ट्रेंड होने लगा। इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने भी तीन तलाक पर एक ट्विट किया, जिसे लेकर बहस छिड़ गई। एक मुस्लिम युवक ने तो उन्हें अपशब्द कहे, लेकिन स्वराज कौशल ने एक वीडियो से उसे चुप करा दिया।

 THIS tweet from Sushma Swaraj husband on Triple talaq verdict is going viral; it will floor you

दरअसल गवर्नर स्वराज कौशल ने मीना कुमारी और कमाल अमरोही के तलाक से जुड़े किस्से का जिक्र करते हुए ट्विटर पर लिखा कि मीना कुमारी ने अमरोही से कहा था, 'तलाक तो दे रहो नजर ए कहर के साथ, जवानी भी मेरी लौटा दो मेहर के साथ। उनके इस ट्विट के बाद एक यूजर मोहम्मद महेश रजा ने उन्हें अपशब्द कहे।

 THIS tweet from Sushma Swaraj husband on Triple talaq verdict is going viral; it will floor you

इसके बाद स्वराज कौशल ने एक के बाद एक ट्विट कर उसे चुप करा दिया और एक वीडियो पोस्ट कर आलोचना करने वाले तमाम लोगों के मुंह बंद कर दिए। उन्होंने लिखा कि दोनों का दो बार तलाक हुआ था। उन्होंने लिखा कि अगर मैं वहां होता तो ऐसा नहीं होने देता। आखिरी में उन्होंने लिखा कि मीना कुमारी पर यह एक अच्छे से रीसर्च की गई डॉक्यूमेंट्री देखिए। आपको यह पसंद भी आएगी। उनके इस जवाब के बाद उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करने वाले तमाम लोगों के मुंह बंद हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+