इंटरनेट पर इस फनी कोविड छतरी को खूब मिल रहे हैं लाइक्स, ट्वीटर पर शेयर होते ही वायरल हुआ

नई दिल्ली। उद्योगपति हर्ष गोयनका द्वारा इंटरनेट पर 7 जुलाई को ट्वीट किया गया एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रखी है, जिसमें एक व्यक्ति को एक खास तरह की छतरी के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। छतरी की खास बात यह है कि यह किसी के छींकने या खांसते ही एक सुरक्षा घेरा तैयार कर लेती है। इस बेहद फनी वीडियो को कोरोना काल जोड़कर देखा जा रहा है, जब हर कोई कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को अपना रहे हैं।

umbrella

हर्ष गोयनका ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उक्त छतरी को हैशटैग कोविड अम्ब्रेला नाम दिया है और पोस्ट के कैप्शन में हैशटैग कोविड इनवेंशन लिखा है। आर्टिकल लिखे जाने तक करीब 36,000 ने देख लिया है, जबकि 2200 से अधिक लोगों ने वीडियो का पसंद किया है। हालांकि हर्ष गोयनका द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो काफी दिनों से इंटरनेट पर मौजूद है।

गौरतलब है कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं, जिसमें कुछ बेहद ही फनी होते हैं, जिनमें हर्ष गोयनका द्वारा शेयर किया उक्त वीडिया प्रमुख है। आपने कई ऐसे वीडियो भी इंटरनेट पर व्हॉट्सएप अथवा अन्य मैसेंजर ऐप के जरिए देखा होगा, जिसमें लोग सब्जियों तक को साबुन से धोते हुए दिखे हैं। लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निकाले गए कई अजीबोगरीब जुगाड़ वाले वीडियो भी खूब चर्चित हुए हैं।

umbrella

कोविड अम्ब्रेला वीडियो एक बुजुर्ग शख्स के साथ शुरू होता है, जो एक सामान्य छतरी लेकर चलता हुआ दिखता है, लेकिन अचानक उसके सामने एक महिला के आने और उसके छींकते ही शख्स के हाथ मौजूद छतरी के अंदर मौजूद पन्नी खुलकर शख्स को पूरी तरह से कवर कर लेती है। इस फनी अंदाज के जरिए संक्रमण से सुरक्षा का संदेश दिया गया है, जो लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर देती है।

umbrella

इससे पहले, ऐसा ही एक छात्रा औरंगाबाद के देवहरा गांव के युवक विनीत कुमार ने बनाया था, जिसकी सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हुई थी। विनीत कुमार ने एक नॉर्मल से छाते में प्लास्टिक लगा दी, जिससे छाते में मौजूद शख्स पूरी तरह से चारों तरफ से घिरा रहता है और वह कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा रह सकता है।

यह भी पढ़िए-गलवान घाटीः कभी भी पलट सकता है चीन, जानिए कब-कब चीन ने पलटकर किया है विश्वासघात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+