रास्ते में कोविड-19 मरीज की मौत होने पर एम्बुलेंस छोड़कर भागा ड्राइवर, देखें वीडियो
भोपाल। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण और इसका खौफ बरकरार है। ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां पर रास्ते में कोरोना मरीज की मौत हो गई तो चालक एम्बुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर शव को जमीन पर छोड़कर भाग गया।

हुआ यूं कि भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में भर्ती 59 वर्षीय वाजिद अली को किडनी की समस्या थी। कुछ समय से श्वास लेने में भी दिक्कतें आ रही थीं। सोमवार शाम को उनको कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें कोविड-19 के लिए निर्धारित किए गए चिरायु अस्पताल में शिफ्ट करना थाा। आरोप है कि उनकी मौत होने के बाद एंबुलेंस ड्राइवर, जिसे उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराने ले जाना था, वो शव को वहीं सड़क किनारे जमीन पर छोड़कर भाग गया।
इसे #कोरोना का डर कहें या असंवेदनशीलता, भोपाल में #कोरोनावायरस से जान गंवाने वाले शख्स का शव एंबुलेंस ड्राइवर ने सड़क पर छोड़ दिया. #COVIDー19 #COVID19 #coronavirus @India_NHRC @ndtv @ndtvindia @drnarottammisra @CollectorBhopal ने अस्पताल से पूछे सवाल @INCMP pic.twitter.com/BKF7UwuNMW
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) July 7, 2020
वाजिद अली के बेटे आबिद अली ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पिता की कोरोना जांच रिपोर्ट सोमवार शाम को पॉजिटिव आई थी। पीपुल्स अस्पताल में उनको 23 जून को भर्ती कराया गया था। जब उन्हें इस अस्पताल से शिफ्ट किया गया था तब वे जिंदा थे। रास्ते में एम्बुलेंस में उनके साथ हुआ। अस्पताल में शिफ्ट करने के दौरान उनकी मौत भी हो गई तो शव सड़क किनारे नहीं छोड़ना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications