OMG! वोटर आईडी पर सलमान को बता दिया सीनियर सिटीजन, बड़ी नाइंसाफी है
फेक आईडी वाली बात जितनी चौंकाने वाली है, उससे कहीं ज्यादा हैरान कर देने वाली ये बात है कि जिस इंसान को सलमान की आईडी वाला कार्ड इशू किया गया था वो उसी आईडी कार्ड को लेकर वोट डालने भी पहुंच गया।
नई दिल्ली। चौंक गए ना...अरे ये कहना हमारा नहीं है बल्कि उस वोटर आईडी का है , जिसमें अभिनेता सलमान खान की उम्र को 51 की जगह 64 बता दिया गया है।
ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएसएमसी) के चुनाव के लिए जारी एक वोटर आईडी कार्ड में वोटर की तस्वीर की जगह सलमान खान की तस्वीर लगी है और उस कार्ड में सलमान खान की उम्र 64 साल बताई गई है, यही नहीं वोटर आईडी कार्ड में सलमान के पिता के नाम सलीम खान लिखा गया है।
जानबूझकर हुआ है या फिर गलती से, कहना मुश्किल
अब ऐसा जानबूझकर हुआ है या फिर गलती से, ये तो अभी कहना मुश्किल है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस समय सलमान खान की फेक आईडी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है सलमान खान की फेक आईडी वाली फोटो
फेक आईडी वाली बात जितनी चौंकाने वाली है, उससे कहीं ज्यादा हैरान कर देने वाली ये बात है कि जिस इंसान को सलमान की आईडी वाला कार्ड इशू किया गया था वो उसी आईडी कार्ड को लेकर वोट डालने भी पहुंच गया। हालांकि उसे वोट डालने को मिला नहीं और उसे मतदाता केंद्र से वापस लौटना पड़ा।













Click it and Unblock the Notifications