इस जेल में खाना बनाकर ऑनलाइन बेचते हैं कैदी, पिछले 8 सालों से चल रही है कैंटीन

नई दिल्ली। केरल के त्रिशूर में स्थित वियूर सेंट्रल जेल में पिछले 8 सालों से एक कैंटीन चल रही है जिसका खाना स्विगी की मदद ऑनलाइन डिलीवर किया जाता है। बता दें कि ये कैंटीन कैदियों द्वारा चलाई जाती है। फ्रीडम फूड फैक्ट्री के नाम से प्रसिद्ध ये कैंटीन काफी प्रसिद्ध हो गई है। कैंटीन के प्रसिद्धी को देखते हुए इसकी सेवा वियूर के बाहर भी उपलब्ध कराने की तैयारी है। यहां बिरयानी, रोटी और कई अन्य व्यंजन बनते हैं।

this jail is giving food to swiggy, cooked by their inmates

स्विगी इस सप्ताह के अंत तक इस कैंटीन के खाने की डिलीवरी त्रिशूर में भी करेगा। फूड डिलीवरी एप में खास पहचान बनाने के लिए कैदियों ने खाने का स्पेशल काम्बो तैयार किया है। इसे फ्रीडम कॉम्बो मील का नाम दिया गया है। केवल 127 रुपये की इस मील में 300 ग्राम बिरयानी राइस, 3 रोटी, 1 पीस चिकन लेग फ्राई, चिकेन करी, सलाद, अचार, पानी और कप केक दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें एक केले के पत्ते की थाली भी दी जाएगी। ये कैंटीन अपने आप में अनोखी है और इसका लाजवाब खाना पूरे इलाके में वाहवाही लूट रहा है। इससे आने वाले पैसे इसमें काम करने वाले कैदियों को कमाई के रूप में दे दिए जाते हैं। यहां लगभग 100 कैदी काम करते हैं।

कारगार के सुप्रीटेंडेंट निर्मलानंदन नायर ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्विगी पर अच्छी पहचान मिल जाने पर इसका फायदा उठा रहे हैं। अगर ये कॉम्बो हिट हो जाता है तो हम इसे भी ऑनलाइन बेचेंगे। इस कैंटीन में हर रोज 500 से 700 और 25,000 रोटियां बनती हैं। ये खाना लगभग 100 कैदियों द्वारा बनाया जाता है। वहीं इस जेल का एक महिला विंग भी है। जो कि केरल का ट्रेडिश्नल स्नैक बनाती हैं।

यह भी पढ़ें- जोमैटो ने कहा- 'गाइज, कभी कभी घर का खाना भी खा लेना चाहिए', तो लग गई ट्वीट्स की झड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+