ट्रोलर ने कहा- भूखा मर रहा है तैमूर तो करीना से मिला ऐसा जवाब

मुंबई। करीना कपूर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं लेकिन उनके कहीं ज्यादा चर्चा में उनका 2 साल के बेटा तैमूर रहता है। तैमूर की क्यूटनेस के चर्चे देशभर में हैं। ऐसे में जब करीना अरबाज खान के एक चैट शो में पहुंचीं तो यहां भी उनसे इस विषय पर बात की गई। दरअसल करीना कपूर सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन उनके बेटे तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। तैमूर की तस्वीरें जब फोटोग्राफर्स सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो उसपर कई तरह के कमेंट्स आते हैं जिनपर करीना खुद नजर बनाए रखती हैं। ऐसे में अरबाज ने शो में करीना के सामने ऐसे ही कुछ कमेंट रखकर प्रतिक्रिया देने को कहा जिसमें लोगों ने तैमूर के चलते उन्हें ट्रोल किया है।

'बच्चे के नाम पर लाइक्स लेती हो, जनता माफ नहीं करेगी..'

'बच्चे के नाम पर लाइक्स लेती हो, जनता माफ नहीं करेगी..'

तैमूर की तस्वीर पर एक कमेंट में करीना पर हमला करते हुए किसी ने कहा था- 'बच्चे के नाम पर लाइक्स लेती हो, जनता माफ नहीं करेगी..'। इसपर करीना बिना कुछ कहे हंसकर रह गईं। एक अन्य कमेंट में किसी ने करीना को तैमूर का हेयरकट कराने की राय दे डाली तो करीना ने का कि मैंने हेयरकट कराया है उसका।

'तैमूर भूखा मर रहा है, अच्छी मां नहीं करीना'

अरबाज ने करीना को एक अन्य कमेंट के बारे में बताया जिसमें एक शख्स ने लिखा था- 'तैमूर भूखा मर रहा है, अच्छी मां नहीं करीना'। इसके जवाब में करीना ने हंसते हुए कहा कि- 'लेकिन वो भूखा नहीं है। वास्तव में, मुझे लगता है वो कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल। मुझे तो वो मोटा लग रहा है।' इसके अलावा भी करीना ने कई अन्य सवालों का जवाब बड़ी बेबाकी से दिया।

पापराज्जी कल्चर पर करीना ने जताई चिंता

पापराज्जी कल्चर पर करीना ने जताई चिंता

शो में पहुंचीं करीना ने मीडिया द्वारा तैमूर को फॉलो किए जाने पर कहा कि- कैसे लोग 2 साल के बच्चे की जिंदगी में इतनी रुचि ले सकते हैं। करीना ने कहा- 'मीडिया को देखिए, उन लाइटों को देखिए...आश्चर्य है मीडिया क्या कर रहा है। कई बार वे अपनी सीमा ही पार कर देते हैं..खासकर जब तैमूर की बात आती है। वह क्या खा रहा है? वह कहां जा रहा है?...मीडिया लगातार उसका पीछा कर रहा है। कभी-कभी यह चलता है, लेकिन प्रतिदिन?'

यह भी पढ़ें- तैमूर की नैनी को मोटी सैलेरी के सवाल पर हंसी करीना, बोलीं- ये तो मंत्रालय को बताना चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+