तैमूर की नैनी को मोटी सैलेरी के सवाल पर हंसी करीना, बोलीं- ये तो मंत्रालय को बताना चाहिए

मुंबई। एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान पैदा होने के साथ ही किसी स्टार से कम नहीं रहे। वे जहां भी जाते हैं मीडिया उनकी तस्वीरें खींचती है। उनकी लगभग हर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है। उनके फैंस की संख्या भी अधिक है। लोग उनकी क्यूटनेस के कायल हैं। और क्योंकि तैमूर थोड़े बड़े हो चुके हैं तो मीडिया की तरफ बड़े प्यार से रिएक्ट भी करते हैं जिससे उन्हें और भी पसंद किया जाता है। वहीं तैमूर के साथ उनकी एक नैनी हमेशा नजर आती हैं। ऐसे में लोगों को उसके काम और सैलेरी को जानने की इच्छा भी रहती है।

तैमूर की नैनी की सैलेरी को लेकर क्या बोलीं करीना

तैमूर की नैनी की सैलेरी को लेकर क्या बोलीं करीना

हाल ही में करीना अरबाज खान के शो पिंच में बतौर गेस्ट पहुंची थीं। यहां जब अरबाज ने उनसे पूछा कि कहा जाता है कि आप तैमूर की नैनी को किसी अधिकारी जितनी सैलेरी देती हैं तो इसपर करीना ने हंसते हुए कहा कि- अच्छा सच में, उन्हें कैसे पता? लेकिन अधिकारी के बारे में तो मिनिस्ट्री को बताना चाहिए।

बच्चे की सुरक्षा और खुशी से बढ़कर कुछ नहीं

बच्चे की सुरक्षा और खुशी से बढ़कर कुछ नहीं

तैमूर की नैनी की सैलेरी को लेकर करीना कपूर ने आगे कहा कि आपके बच्चे के खुशी और सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है और इसके आगे पैसा महत्व नहीं रखता। करीना ने आगे कहा कि, क्या फर्क पड़ता है अगर आप नैनी को सिर्फ हजार रुपये दो, फर्क सिर्फ इतना है कि आपका बच्चा सुरक्षित हो और सही हाथ में हो।' बतदा दें कि तैमूर जहां भी जाते हैं उनकी नैनी साथ होती हैं।

जन्म से ही मीडिया में छाए हैं तैमूर

जन्म से ही मीडिया में छाए हैं तैमूर

तैमूर ऐसे पहले स्टार किड हैं जो जन्म से ही मीडिया में इतना अधिक छाए हुए हैं। इसमें कोई शक नहीं कि तैमूर बेहद क्यूट हैं। कहीं भी आते जाते उन्हें देखने वालों का तांता लग जाता है। इसके अलावा मीडिया और कैमरों से घिरे रहना उनके लिए आम है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'आंटी' कहे जाने पर भड़कीं करीना, ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+