मलाइका अरोड़ा से शादी की खबरों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले?
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने गॉसिप कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर काफी समय से शादी की अफवाह है। ऐसे में जहां मलाइका ने इसपर अभी तक कुछ नहीं कहा है वहीं पहली बार मीडिया के सवाल पर अर्जुन कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन से जब हाल ही में मलाइका से शादी की बात पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- अगर बात करने के लिए ऐसा कुछ होगा तो आप सबको जरूर पता लग जाएगा। बता दें कि खबर है कि दोनों अप्रैल में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

शादी की अफवाह पर क्या बोलीं थीं मलाइका
बीते साल जब मलाइका से शादी की अफवाह पर सवाल किया गया था तो उन्होंने हिदुस्तान टाइम्स से कहा था कि-' मैं निजी सवालों का जवाब नहीं देती, इसलिए नहीं क्योंकि मुझे ऐसा करने में कोई शर्म है बल्कि इसलिए क्योंकि मैं ऐसा करने में सहज नहीं होती। मेरी जिंदगी के बारे में हर कोई जानता है। मुझे इसपर बात करने की जरूरत नहीं। मैं अपनी जिंदगी के इंज्वाय कर रही हूं। ये खूबसूरत और प्यारी है।'

मलाइका ने तोड़ी 19 साल की शादी
मलाइका अरोड़ा ने अपने पति अरबाज खान के साथ 19 साल की शादी को तोड़कर तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा भी है। हाल ही में करीना कपूर के एक शो में पहुंचीं मलाइका ने अपने तलाक पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि 'हमने चीजों के बारे में बहुत सोचा, उसके फायदे और नुकसान के बारे में सोचा और फिर फैसला ले लिया। हम दोनों ही एक दूसरे के साथ नाखुश थे।'

तलाक के बाद बेटे ने एक दिन कहा ऐसा
करीना के ही शो में मलाइका ने बताया कि कुछ समय में बेटे अरहान ने मेरे और अरबाज के अलग होने को स्वीकार कर लिया था और एक दिन उसने मुड़कर खुद कहा कि मां आपको खुश और मुस्कुराता देखकर अच्छा लग रहा है। बता दें कि मलाइक का तलाक के बाद से अरहान की कस्टडी मिली हुई है और वह उनके साथ ही रहता है।
यह भी पढ़ें- दो साल बाद मलाइका ने बताया, अरबाज से तलाक पर उनके बेटे ने किस तरह किया था रिएक्ट












Click it and Unblock the Notifications