उद्धव ठाकरे सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान जब आदित्य ठाकरे ने इस तरह लिया अपना नाम

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में आज (शनिवार) हुए फ्लोर टेस्ट में उद्धव ठाकरे की सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है। प्रोटेम स्पीकर दिलीप वलसे पाटिल के सामने फ्लोर टेस्ट में 169 विधायकों ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को अपना समर्थन दिया। इस दौरान विधानसभा में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी उपस्थित रहे और उन्होंने ने भी सरकार के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया। समर्थन के दौरान आदित्य ठाकरे ने जिस तहर अपना नाम लिया उसको लेकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

अपने नाम में जोड़ा माता-पिता का नाम

अपने नाम में जोड़ा माता-पिता का नाम

बहुमत परीक्षण के दौरान मुंबई की वर्ली कोलीवाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने अपना पूरा नाम लिया। सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने अपना नाम आदित्य रश्मि उद्धव ठाकरे लिया। मालूम हो कि रश्मि ठाकरे आदित्य की मां और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी हैं। परीक्षण के दौरान आदित्य ठाकरे ने अपने नाम के साथ अपनी मां और पिता का भी नाम जोड़ा। बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अपना पूरा नाम उद्धव बालासाहेब ठाकरे लिखते हैं।

BJP विधायकों ने विधानसभा से किया वॉकआउट

BJP विधायकों ने विधानसभा से किया वॉकआउट

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन की सरकार बनने के बाद शनिवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ। सत्र की शुरूआत में ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रोटेम स्पीकर के बदले जाने पर भी सवाल उठाया। इसके अलावा विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण पर भी सवाल खड़ा किया । उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडल का शपथ असंवैधानिक तौर पर कराया गाय। फडणवीस ने आगे कहा कि अगर सरकार के पास बहुमत है तो गुप्त मतदान से बहुमत परीक्षण क्यों नहीं किया गया।

उद्धव ठाकरे ने जीता फ्लोर टेस्ट

उद्धव ठाकरे ने जीता फ्लोर टेस्ट

उद्धव ठाकरे की सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया है। कुल 169 विधायकों ने सरकार का समर्थन किया है। बहुमत परीक्षण के दौरान विधायकों ने एक-एक कर खड़े होकर सरकार के सपोर्ट में आवाज बुलंद की। इस दौरान जानकारी मिल रही है कि कुल 4 विधायकों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया है। जानकारी के मुताबिक, राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के एक विधायक ने वोटिंग नहीं की। वो तटस्थ ही रहे।

यह भी पढ़ें: झारखंड चुनाव: पहले चरण में पड़े 62.87 फीसदी वोट, नक्सलियों के गढ़ में मतदाताओं की लगी कतार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+