कर्नाटक: घरों के बाहर लगे पोस्टर, ये एक हिंदू का घर है और कांग्रेस का आना मना है

कर्नाटक: राज्य में 12 मई विधानसभा चुनाव होना है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होने जा रहा है। लेकिन कर्नाटक में चुनावी सरगर्मी के बीच एक पोस्टर चर्चा में है। कन्याना गांव में कई घरों के बाहर ऐसे पोस्टर दिखाई दे रहे हैं जिसमें कांग्रेसी नेताओं का प्रवेश वर्जित बताया गया है। पोस्टर के जरिये सन्देश दिया जा रहा है कि कांग्रेस नेता यहाँ न आएं।

This is Hindu house, Congressmen stay away poster war in karnataka

कन्याना गांव में कन्नड़ भाषा में कई घरों के बाहर पोस्टर लगे हैं कि ये एक हिंदू का घर है, जिन कांग्रेसी नेताओं ने गन्याश्री के कंवर्जन का समर्थन किया, उनको यहां आने की अनुमति नहीं है। पोस्टर ने यह भी कहा गया है कि यहां हमारे घर में एक बच्ची भी रहती है। गन्याश्री नाम की एक लड़की से संबंधित मुद्दे ने एक बहस छेड़ दी थी जिसके परिणामस्वरूप परिवार को शर्मिंदगी का उठानी पड़ी क्योंकि उसकी सगाई तय की गई थी।

गांववालों को कुछ कांग्रेस नेताओं की भूमिका पर संदेह है। वे कहते हैं कि लड़की को धोखाधड़ी से कंवर्जन कराया गया था। गांव वालों का कहना है कि कांग्रेस को मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण सबक सीखाना जरूरी है।

बता दें कि हाल ही में टाइम्स नाउ-वीएमआर के प्रीपोल सर्वे जारी किया है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस भले ही मामूली बढ़त बनाते हुए दिख रही हो लेकिन भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है। इन सबके बीच जेडीएस और बीएसपी का गठबंधन भी राज्‍य में किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 89, कांग्रेस को 91 तथा जेडीएस+बसपा को 40 सीटें मिलती हुईं दिखाई दे रहीं है जबकि अन्य को 4 सीटें मिलती हुईं दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+