सुप्रीम कोर्ट विवाद पर बोली भाजपा- जजों के मुद्दे पर राजनीति न करे कांग्रेस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में जजों के विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि न्यायपालिक पर राजनीति करना गलत है। शुक्रवार शाम में इस मामले में भाजपा का पक्ष रखने आए पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अवसर ढूंढ रही है। जिस तरीके से कांग्रेस ने इस मसले पर प्रेस कांफ्रेस की है ये पूरी तरह इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की।

'यह राजनीति का विषय नहीं'

'यह राजनीति का विषय नहीं'

संबित पात्रा ने कहा, 'भारत पूरे विश्व में सर्वाधिक मजबूत लोकतंत्र के लिए जाना जाता है और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे में न्यायापालिक का एक सशक्त और एक इंडीपेंडेट स्थान है। न्यायपालिका के जो आतंरिव विषय है उसे सड़क पर लाकर जो कुछ राजनीतिक दल के लोग इस पर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं वो अनुचित है। यह विषय न्यायपालिका का आंतरिक विषय है। अटार्नी जनरल ने अपना मंतव्य रखा है। इस पर किसी प्रकार का घरेलू राजनीति और वह भी निम्न स्तर की राजनीति कभी भी नहीं होनी चाहिए।'

'कांग्रेस अवसर ढूंढ रही है'

'कांग्रेस अवसर ढूंढ रही है'

संबित पात्रा ने आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 'हमें आश्चर्य हो रहा है और दुख भी हो रहा है कि कांग्रसे पार्टी जिसको भारत की जनता ने चुनाव दर चुनाव रिजेक्ट किया है उनको आज कोई अवसर नहीं मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी वहां अवसर ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है जहां उसे ढूंढ़ना नहीं चाहिए। संविधान को ताक पर रखकर न्यायपालिक के आतंरिक विषयों पर जब राजनीति करने का प्रयास कांग्रेस पार्टी करती है तो कांग्रेस पार्टी अपने आप को ही भारत की जनता के सामने एक्सपोज करती है और कांग्रेस पार्टी ने वो किया है।'

'जस्टिस लोया मुद्दे को SC देख रही है'

'जस्टिस लोया मुद्दे को SC देख रही है'

वहीं जस्टिस लोया के मौत की जांच संबंधी सवाल पूछे जाने पर संबित पात्रा ने कहा, 'जो विषय सुप्रीम कोर्ट स्वंय देख रही है उस विषय पर टिप्पणी करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। मुझे लगता है ये बात कांग्रेस को पता होनी चाहिए।' बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों ने शुक्रवार को ऐतिहासिक प्रेस कांफ्रेस करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जजों ने जो सवाल उठाए वे गंभीर हैं। उनके सवालों का निपटारा होना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+