बॉलीवुड का ये हिट सॉग है डॉन दाऊद इब्राहिम का कॉलर ट्यून

नई दिल्ली। भारत का सबसे बड़ा गुनहगार, 1993 के मुंबई बम धमाकों में मरने वाले 257 लोगों का कातिल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अब तक भारत सरकार के पकड़ से बाहर है। हर सरकार दावा करती है कि सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान में बैठे दाऊद को भारत लाएगी, लेकिन अब तक किसी सरकार ने अपना ये वादा पूरी नहीं किया है। अब एक बार फिर से दाऊद इब्राहिम का चर्चा जोरों से उठी है। दरअसल एक ऑडियो टेप सामने आने के बाद दाऊद का मामला फिर से गरमा गया है।

This Hindi song is Underworld Don Dawood Ibrahim's Mobile phone caller tune

हाल दी में दाऊद इब्राहिम और उससे एक गुर्गे के बीच बातचीत का ऑडियो टेप सामने आया। इस ऑडियो टेप से पता चला कि डॉन ने अपने फोन का कॉलर ट्यून हिंदी फिल्म के गाने को बना रखा है। जी हां बॉलीवुड से काफी प्रभावित डॉन के फोन का कॉलर ट्यून हिंदी फिल्म का एक गाना है।

किशोर कुमार की फिल्म प्रियतमा का गाना मैं जो बोलूं हां तो हां...मैं जो बोलूं ना तो ना...डॉन के मोबाइल फोन का कॉलर ट्यून है। गौरतलब है कि 1993 को मुंबई में सीरियल ब्लास्ट में करीब 257 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन धमाकों का मास्टममाइंड दाऊद इब्राहिम था। तभी से भारत सरकार इस मोस्टवाटेंड आतंकवादी की तलाश कर रही है, लेकिन भारत को अब तक सफलता नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+