'टॉमी सिंह' के नाम से कुत्ते का बना दिया आधार कार्ड, ऑपरेटर गिरफ्तार

नाम- टॉमी सिंह
पिता का नाम- शेरू सिंह
लिंग- पुरुष
जन्मतिथि- 21-11-2009
आधार कार्ड संख्या- 5485 5000 8000

अरे... अरे... चौकिए नहीं ये सच है। तस्वीर में आप जिस कुत्ते को देख रहे हैं उन्हीं का नाम टॉमी सिंह है और यह आधार कार्ड भी उन्हीं का है। यह कुत्ता आधार कार्ड की नामांकन एजेंसी के सुपरवाइजर का है और सुपरवाइजर ने इसका भी आधार कार्ड बनावा दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

This Dog in Madhya Pradesh Has an Aadhar Card, Owner is Now Arrested

सुपरवाइजर का नाम आजाम खान है। भिंड के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि आरोपी ने अपने कुत्ते का आधार कार्ड बनवा रखा था। आधार कार्ड संख्या 5485 5000 8000 में इस कुत्ते का फोटो सहित विवरण ‘टॉमी सिंह पिता शेरू सिंह, लिंग-पुरूष और जन्मतिथि 26-11-2009 दर्ज है।'

उन्होंने कहा कि इस मामले में स्थानीय निवासियों ने उमरी पुलिस थाने में शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच के बाद इस मामले में खान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है कि आरोपी ने कहीं इस तरह के और फर्जी आधार कार्ड तो नहीं बनवा रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+