ये कवर पेज देखकर चीनियों को लगी मिर्ची
इंडिया टुडे मैग्जीन के कवर फोटो को देखकर भड़का चीन, ताईवान के लोगों ने भारत का कहा शुक्रिया
नई दिल्ली। इंडिया टुडे की मैजगजीन का कवर फोटो हमेशा से ही चर्चा में रहता है, कई बार इसके कवर फोटो को लेकर विवाद भी खड़ा हो जाता है। जुलाई माह के एडिशन पर इस मैग्जीन का कवर फोटो एक बार फिर से चर्चा में आ गया है, यही नहीं चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर भी यह वायरल हो गया है और इस कवर फोटो पर चीन के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी खिंचाई भी की है।

पाकिस्तान चीन का चूजा
दरअसल इंडिया टुडे के जुलाई एडिशन में जो कवर फोटो छापा गया है उसमें चीन का मैप है और उसे चिकन यानि मुर्गे के आकार में दिखाया गया है, जबकि उसके नीचे इसी आकार में एक और मैप बनाया गया है जिसे हरे रंग में दिखाया गया है और उसे पाकिस्तान के तौर पर दिखाया गया है। साथ ही इस कवर फोटो पर जो कैप्शन लिखा है वह है चीन का नया चिक यानि बच्चा। जिसके नीचे यह भी लिखा है कि कैसे चीन पाकिस्तान में भारी निवेश करके उसे खरीद रहा है और क्यों भारत को इसकी चिंता करनी चाहिए।
Recommended Video


भड़क गया चीन
इस कवर फोटो के सामने आने के बाद चीन के लोगों को काफी मिर्ची लगी है, लेकिन इस मैच में चीन के लोगों को इस बात से आपत्ति है कि आखिर इस मैच में तिब्बत और ताइवान को क्यों नहीं दिखाया गया है। इसको लेकर बकायदा चीन के अखबारों में संपादकीय लिखे गए हैं, साथ ही इंडिया टुडे की तस्वीर के जवाब में कई फोटोशॉप तस्वीरों को भी साझा किया गया है। यहां हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछले काफी दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर काफी तनाव चल रहा है।

द कवर ऑफ द डे बनी तस्वीर
इंडिया टुडे के इस कवर फोटो को द सोसाइटी ऑफ पब्लिकेशन डिजायनर्स न्यूयॉर्क ने द कवर ऑफ द डे घोषित किया गया है। इंडिया टुडे के सीईओ आशीष बग्गा ने कहा कि एसपीडी में कवर फोटो का चयन किया जाना इंडिया टुडे के अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता के स्टैंडर्ड को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमने अहम मुद्दों पर हमारी मजबूत और पुख्ता रिपोर्टिंग हमारे मापदंड को दर्शाता है।

चीनी मीडिया ने जमकर निकाला गुस्सा
चीन के ग्लोबाल टाइम में छपे लेख में कहा गया है कि इस तरह के उन्मादी राजनीति से प्रेरित मैप की सोच नई नहीं है, इसमें नया क्या है, यह भ्रामक है जिसमें तिब्बत और ताईवान को नहीं दिखाया गया है। भारत और चीन मौजूदा समय में सीमा विवाद को लेकर एक दूसरे के आमने-सामने हैं, कुछ उच्च वर्ग के भारतीय चीन के लोगों से नफरत करते हैं और वह चीन से तिब्बत और ताईवान को अलग करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें यह पता है कि यह असंभव है, लिहाजा ये लोग ड्राइंग बनाते हैं। यह बेहद ही उपहासपूर्ण है जब मैगजीन इस बात पर गर्व करता है कि उसका कवर फोटो एसपीडी में चुनी गई है।

ताईवान के लोगों में खुशी
वहीं ताईवान न्यूज ने इस कवर फोटो का स्वागत किया है, इसकी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने ना सिर्फ ताईवान को चीन से अलग दिखाया है बल्कि तिब्बत को भी इससे अलग दिखाया है। वहीं छोटा सा हरे रंग का चिक यानि पाकिस्तान इसके पीछे खड़ा दिखाई देता है। इस लेख में कई ताईवान के लोगों की प्रतिक्रिया को भी जगह दी गई है। जिसमें से मुख्य हैं, यह सही मैच है, भारत ने आखिरकार कुछ सकारात्मक किया है जिसे दुनिया को देखना चाहिए, मैच में ताईवान के नहीं होने चीन भड़क गया है, चलो आज इंडियन करी खाते हैं, यह अच्छा कवर है, इसे खरीदना चाहिए।
-
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications