बॉलीवुड एक्टर का दावा, फिर पीएम बने मोदी तो करोड़पतियों को छोड़ना पड़ेगा देश

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से राजनीति से जुड़ी कई चीजों पर टिप्पणी कर रहे बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान ने एक बार फिर से कुछ कहा है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बने तो भारत से 10,000 करोड़पति दुबई में शिफ्ट हो जाएंगे। उन्होंने पहले भी पीएम पर कई बार निशाना साधा है।

'हर करोड़पति सुरक्षित वातावरण में रहना चाहता है'

कमाल ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि- वैश्विक धन प्रवास के अनुसार, 5000 भारतीय करोड़पति 2018 में दुबई चले गए हैं। जबकि उसी साल 7000 रूसी और 15000 चीनी करोड़पति भी दुबई चले गए थे। प्रत्येक करोड़पति को रहने के लिए एक सुरक्षित जगह की आवश्यकता है और यूएई वो जगह है।

'फिर पीएम बने मोदी तो दुबई चले जाएंगे करोड़पति'

अपने अगले ट्वीट में कमाल ने लिखा कि अगर मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो 10,000 से ज्यादा भारतीय करोड़पति दुबई चले जाएंगे जैसा कि 2018 में हुआ था। सभी अमीर लोग शांतिपूर्व वातावरण में रहना चाहते हैं। कोई भी अमीर आदमी ऐसी जगह नहीं रहना चाहता जहां लोग धर्म, जाति, नौकरी, राज्य और भाषा के लिए आपस में झगड़ते हों।

'भारतीय अर्थव्यवस्था अगले 5 साल में संकट में'

कमाल ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले 5 सालों तक संकट में रहने वाली है। अगर मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो डॉलर, 90 रुपये तक के आंकड़े को छू लेगा और अगर गठबंधन की सरकार बनी तो अगले 5 सालों में डॉलर 100 रुपये के आंकड़ें को भी पार कर जाएगा। मतलब भारत में रहने वाले गरीब लोगों के लिए आगे गड्ढा पीछे खाई है।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+